फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र और फिशरीज निदेशालय वीरभद्र सिंह की देन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले के विकास में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा है। विकास कार्यों के जरिये वीरभद्र सिंह हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। उन्होंने जिले के लिए ऐसे विकास कार्य किए हैं जिनके कारण सैकड़ों परिवार रोजी-रोटी कमा रहे हैं और लोगों को कई सुविधाएं घरद्वार मिली हैं।
विज्ञापन

भाखड़ा विस्थापितों के लिए मिनी सेटलमेंट, उनके कर्जे माफ करवाना, बिलासपुर में सेशन कोर्ट खुलवाने से लेकर फिशरीज निदेशालय, देवली फीश ब्रीडिंग फार्म, लुहणू खेल परिसर, वाटर स्पोर्ट्स वीरभद्र सिंह की देन हैं। पुलिस चौकियों या थानों की अपग्रेडेशन हो या नए पटवार सर्कल, उप तहसील व तहसीलें बनानी हों इन सब में वीरभद्र सिंह का योगदान है। नयनादेवी विस क्षेत्र के विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर में 80 प्रतिशत से ज्यादा स्कूलों और कॉलेजों का अपग्रेडेशन वीरभद्र सिंह की देन है। चंद साल पहले उपमंडलाधिकारी कार्यालय झंडूता और स्वारघाट वीरभद्र सिंह की देन है। इसके अलावा बिलासपुर में बनी एसीसी फैक्टरी लगवाने में इनका योगदान रहा है। इसके कारण बिलासपुर की आर्थिकी मजबूत हुई है।
बताते चलें कि औद्योगिक क्षेत्र बिलासपुर और ग्वालथाई भी वीरभद्र सिंह की देन हैं। जिले में बिजली योजनाओं और पब्लिक हेल्थ सेंटर, कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर बनाने में वीरभद्र सिंह का योगदान रहा है। वहीं 800 मेगावाट कोल बांध परियोजना में वीरभद्र सिंह का तत्कालीन केंद्र सरकार के साथ पूर्ण सहयोग रहा। पूर्व की वीरभद्र सिंह सरकार ने 26 दिसंबर 2014 की कैबिनेट बैठक में एम्स बिलासपुर में खोलने का निर्णय लिया था। उन्हीं की शुरुआत आज रंग लाई है और बिलासपुर के कोठीपुरा में एम्स का सपना साकार हुआ है।
विज्ञापन

इनसेट
घुमारवीं में हुई बड़े विकास कार्य
घुमारवीं के पूर्व कांग्रेस विधायक राजेश धर्माणी ने कहा कि वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में घुमारवीं में कई बड़े विकास कार्य हुए। भराड़ी को उपतहसील का तोहफा, घुमारवीं के लिए कॉलेज, घुमारवीं में लड़कियों के लिए आईटीआई, घुमारवीं को नगर परिषद का दर्जा, घुमारवीं के ग्रीष्मोत्सव को जिला स्तरीय दर्जा, घुमारवीं कॉलेज में एमएससी की कक्षाएं, भराड़ी में जलशक्ति विभाग का सब डिवीजन, नये प्राथमिक स्वस्थ केंद्र, घुमारवीं में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण, कॉलेज में ऑडिटोरियम, घुमारवीं के लिए इंडोर स्टेडियम की स्वीकृति व बजट का प्रावधान विशेष कार्यों में शामिल है। कहा कि इन कार्यों के लिए घुमारवीं की जनता हमेशा उनकी ऋणी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें