फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब भारत के नाम, हिमाचल की पांच बेटियों ने भी दिखाई प्रतिभा

Sat, 08 Mar 2025 03:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

ईरान के तेहरान में हुई महिला कबड्डी चैंपियनशिप में भारत की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने सभी मुकाबले एकतरफा जीते हैं।
विज्ञापन
भारत की महिला कबड्डी टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठी एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप में भारत ने ईरान को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। भारत ने ईरान को को 32-25 के अंकों से शिकस्त दी। ईरान के तेहरान में हुई महिला कबड्डी चैंपियनशिप में भारत की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने सभी मुकाबले एकतरफा जीते हैं। सेमीफाइनल में भारत ने नेपाल को 56-18 से हराया था। वहीं शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में ईरान को मात दी।

विज्ञापन


भारत की महिला कबड्डी टीम में हिमाचल प्रदेश की पांच खिलाड़ी शामिल हैं। इमसें पुष्पा राणा, निधि शर्मा, भावना ठाकुर, साक्षी शर्मा और ज्योति ठाकुर शामिल हैं। इस जीत में इन खिलाड़ियों का विशेष योगदान रहा। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल ने कहा कि बेटियों ने फिर से पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें