फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चिकित्सक व स्टाफ नर्स के साथ किया अभद्र व्यवहार, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि ड्यूटी पर सेवाएं दे रहीं महिला चिकित्सक और स्टाफ नर्स के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। महिला चिकित्सक ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक महिला डॉक्टर ने बताया है कि बीती रात को वह और उसके साथ एक स्टाफ नर्स और एक चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी नाइट ड्यूटी पर थीं। देर रात एक महिला मरीज को लेकर उसका एक अटेंडेंट अस्पताल में आया।
मरीज अपने अटेंडेंट को पहचानने में असमर्थ थी और पेट दर्द तथा उल्टी की शिकायत कर रही थी। जिस पर उक्त महिला मरीज को प्राथमिक उपचार दिया गया और उक्त महिला की हालत को देखते हुए उसके अटेंडेंट को बताया कि उक्त महिला मरीज को हायर सेंटर रेफर कर दिया है और वे एंबुलेंस से मरीज को ले जाए ताकि उसका सही उपचार हो सके। इसके बाद उस अटेंडेंट ने अपने 3 और दोस्तों को अस्पताल में बुला लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्हें मरीज की हालत के बारे में फिर से अवगत करवाया और हायर सेंटर ले जाने को कहा, लेकिन उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया, जिसके बाद वे चारों उक्त महिला मरीज को बाहर लेकर चले गए और अस्पताल परिसर में खड़े होकर स्टाफ नर्स को इशारा कर चिल्लाने लगे और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। शिकायतकर्ता के अनुसार मरीज के साथ आए अटेंडेंट ने किसी प्रकार का नशा किया हुआ था। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि चिकित्सक की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें