फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ढोली खाला जंगल में शाम को बढ़ रही युवकों की आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल में शराब और नशे के सेवन का आरोप, महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता
विज्ञापन

महिलाओं और बच्चों को रास्ते से गुजरने में परेशानी
पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की घंडीर पंचायत के ढोली खाला जंगल में शाम के समय युवकों की बढ़ती आवाजाही से ग्रामीण परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि रोजाना शाम को 10 से 15 युवक बाइक और गाड़ियों में जंगल की ओर आते हैं और काफी देर तक वहां रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ युवक जंगल में शराब और अन्य नशे का सेवन करते हैं।
लोगों का कहना है कि सुबह जंगल की पगडंडियों और पानी के टैंकों के आसपास शराब की खाली बोतलें, नमकीन के पैकेट और अन्य कचरा बिखरा मिलता है। इससे जंगल में गंदगी फैल रही है। ग्रामीणों के लिए यह जंगल घास लाने और आने-जाने का रास्ता है। इसी रास्ते से महिलाएं और स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। शाम को स्कूल और कॉलेज से लौटने वाले बच्चों को भी यहां से होकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, रास्ते में कई बार नशे में युवक और बाइक सवार मिल जाते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। जंगल के पास खबड़ी माता मंदिर होने के कारण श्रद्धालुओं की भी आवाजाही रहती है। ऐसे में लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है।
स्थानीय निवासी मदन गोपाल, करतार सिंह, गुरदयाल, गोपाल, अशोक, मीना देवी, नीलू, कमलेश, सोनम, रीना देवी, सुनीता, प्रमिला, रक्षा, जमना, सपना और अंजू ने बताया कि इस समस्या के बारे में पंचायत प्रधान को अवगत करवाया गया है। इसके अलावा थाना तलाई के प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर शाम के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस और पंचायत इस मामले में उचित कदम उठाएं, ताकि महिलाएं और बच्चे बिना डर के रास्ते से गुजर सकें।
विज्ञापन

घंडीर पंचायत के प्रधान राजकुमार कौशल ने बताया कि पंचायत को इस संबंध में जानकारी मिली है। पंचायत मामले पर ध्यान देगी और पुलिस को भी इसकी सूचना दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि जंगल में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पंचायत या पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें