फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरचौक में मरीज बढ़ने से ऑक्सीजन सप्लाई पर असर

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। पूर्व विधायक राजेश धर्माणी ने कहा है कि नेेेरचौक मेडिकल कॉलेज और कोविड सेंटर में ऑक्सीजन सप्लाई प्रभावित हो रही है। यहां तय सीमा से अधिक मरीज दाखिल होने से ऑक्सीजन सप्लाई पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को मरीज दाखिल करने के लिए अन्य विकल्प तलाशने चाहिए। उन्होंने बताया कि कई परिजनों ने आरोप लगाया है कि जिन्हें ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत है उन्हें उपलब्ध नहीं हो रही है। ऐसे हालात में इन गंभीर हालत वाले कई मरीजों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

धर्माणी ने कहा कि कॉलेज प्रिंसिपल ने ऑक्सीजन ऑडिट कमेटी के हवाले से स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखकर अवगत करवाया है। इसमें उन्होंने अधिक मरीजों को दाखिला न दे पाने में असमर्थता दिखाई है। इस पत्र में कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आरसी ठाकुर के मुताबिक स्वास्थ्य सचिव से कहा है कि आसपास के जिला चिकित्सा अधिकारियों से और मरीज न भेजने का अनुरोध किया है। कहा कि सरकार को जल्द इसका समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें