घुमारवीं/भराड़ी (बिलासपुर)। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने भराड़ी-लडयाणी उठाऊ पेयजल योजना के अंतर्गत गांव ढलयाणी में जल भंडारण टैंक का उद्घाटन किया। इस दौरान गांव में पहली बार वाहन पहुंचने पर लोगों ने नाच गाकर और पटाखे फोड़कर मंत्री का स्वागत किया। टैंक की भंडारण क्षमता 30 हजार लीटर है। 18 लाख की लागत से टैंक का बनाया गया है। इससे 80 घरों को जोड़ा गया है। इससे लगभग 400 आबादी को पीने का पानी उपलब्ध होगा।
इसके बाद मंत्री गर्ग ने गांव बौणी में 3 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक शेड का लोकार्पण किया। बौणी के लिए निर्मित संपर्क मार्ग का शुभारंभ किया। गर्ग ने कहा कि पिछले 40 साल से चली आ रही बौणी गांव के लोगों की संपर्क मार्ग की मांग को पूरा किया गया है। पहले चरण में कच्चे संपर्क मार्ग का निर्माण किया गया है। जल्द ही इस मार्ग को पक्का किया जाएगा। मंत्री राजेंद्र गर्ग ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बौणी गांव में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया।