घुमारवीं(बिलासपुर)। थाना घुमारवीं के ग्राम पंचायत पपलाह स्थित गांव तलाओ में कुएं में डूबने से एक भूतपूर्व सैनिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ज्ञानचंद पुत्र संतु राम निवासी गांव तलाओ हुई। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मृतक बीते कई वर्षों से मानसिक रूप से बीमार था। यह मानसिक पीड़ा की दवाई का प्रयोग भी करते थे। जानकारी के मुताबिक बीते कल दोपहर बाद ज्ञानचंद घर से कहीं चला गया था। परिवार वालों ने उन्हें आस-पड़ोस ढूंढा, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। आज सुबह इनके घर से करीब 400 मीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं के समीप गांव के किसी व्यक्ति ने कुएं से बाहर इनके जूते देखे।
इसकी सूचना ज्ञानचंद के परिवार वालों को दी। गांव के लोगों ने ज्ञानचंद के शव को कुएं से बाहर निकाला तथा इस घटना की सूचना पुलिस थाना घुमारवीं को दी। मृतक ज्ञानचंद अपने पीछे एक बेटा तथा बेटी छोड़ गए हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। डीएसपी घुमाीरवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।