संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा झंडूता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरठीं पहुंची। इसकी अध्यक्षता विधायक जीतराम कटवाल ने की। इस दौरान केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को विस्तार से बताया।
कटवाल ने आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधान मंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), प्रधानमंत्री पोषण अभियान, हर घर जल-जल जीवन मिशन, जन धन योजना, अटल पेंशन योजना, नैनो उर्वरक आदि योजनाओं के बारे में सबको जानकारी दी। कटवाल ने कहा आने वाले समय में भारत को विकसित बनाने के लिए आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं की बहुत आवश्यकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी इस यात्रा के ज्यादा से ज्यादा भागीदार बनेंगे। इस कार्यक्रम में 250 लोग उपस्थित रहे।