भंडारा : श्री नयना देवी जी में सुबह 7:00 बजे से भंडारा शुरू होगा।
ट्रायल : भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर की ओर से साई-एनटीपीसी वाटर स्पोर्ट्स एक्सटेंशन सेंटर बरमाणा में बालिका खिलाड़ियों के प्रवेश के लिए सुबह 9: 00 बजे से ट्रायल शुरू होंगे।
धरना: पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य जिला मुख्यालय पर पूर्वाह्न 11:00 बजे से धरना प्रदर्शन करेंगे।
काम की बात: क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के आपातकालीन कक्ष में एमडी मेडिसिन डॉ. लक्षिता अवकाश पर रहेंगी।