- प्राथमिक पाठशाला बैहल में शुरू हुई खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बैहल में प्रारंभिक शिक्षा खंड स्वारघाट की अंडर-12 छात्र व छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। दो दिवसीय प्रतियोगिता में पांच उपखंडों के लगभग 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह खिलाड़ी कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, प्रश्नोत्तरी सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेेंगे।
सीएचटी जोगिंदर पाल शर्मा ने बताया कि लड़कियों की कबड्डी स्पर्धा में उपखंड बैहल ने नकराणा को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। लड़कों की कबड्डी स्पर्धा में उपखंड जकातखाना ने नकराणा को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। सभी स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट के साथ खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। समारोह में बैहल पंचायत की प्रधान कर्मजीत कौर बतौर मुख्यातिथि रहीं। सीएचटी जोगिंदर पाल शर्मा ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कोड़ावाली पंचायत के प्रधान प्रदीप ठाकुर, समाज सेवी जगमोहन, शिक्षा खंड अधिकारी देवेन्द्र चौहान, बैहल स्कूल के प्रधानाचार्य मदन लाल आदि उपस्थित रहे।