फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दनोह में चंदन के 11 पेड़ों पर चली तस्करों आरी, कई पर लगा दिए थे निशान

विज्ञापन
दनोह गांव में चंदन के पेड़ कटने के बाद मौके पर पहुंचे लोग व पुलिस। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
निजी भूमि को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

पहले भी हुई है चंदन के पेड़ों की चोरी, लोगों ने उचित कार्रवाई की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते दनोह गांव में चंदन तस्करों ने एक बार फिर दस्तक देकर सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चंदन के पेड़ों पर आरी चला दी। मंगलवार की देर रात अज्ञात तस्कर गांव की निजी भूमि से 11 चंदन के पेड़ काटकर ले गए। वारदात का खुलासा बुधवार सुबह तब हुआ जब जमीन मालिक मौके पर पहुंचे और पेड़ों को कटा पाया। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार तीन से चार लोगों की निजी भूमि पर लगे चंदन के पेड़ों को निशाना बनाया गया। तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आए और योजनाबद्ध तरीके से पेड़ों को काटकर फरार हो गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर यह भी सामने आया कि आसपास खड़े कुछ अन्य चंदन के पेड़ों पर पहले से निशान लगाए गए थे। आशंका जताई जा रही है कि तस्कर पहले ही क्षेत्र की रेकी कर चुके थे और चिह्नित पेड़ों को चरणबद्ध तरीके से काटने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दनोह और आसपास के क्षेत्रों में चंदन के पेड़ों पर वन माफिया की कुल्हाड़ी चल चुकी है। कुछ दिन पूर्व उपायुक्त कार्यालय से करीब 100 मीटर की दूरी पर भी चंदन का एक पेड़ चोरी हो गया था। ऐसे में तस्करों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने रात के समय गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी की मांग की है। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में अनुमान के अनुसार चोरी हुए चंदन की बाजार में अच्छी-खासी कीमत हो सकती है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निजी भूमि पर लगे चंदन के पेड़ों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी गंभीर विषय है और इसके लिए स्थानीय स्तर पर जागरूकता और निगरानी जरूरी है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि चंदन जैसे बहुमूल्य पेड़ों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई तो तस्कर अन्य पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ओयल पंचायत के पूर्व प्रधान दिनेश कुमार ने कहा कि यह घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसके लिए उचित कार्रवाई करना आवश्यक है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।

दनोह गांव में चंदन के पेड़ कटने के बाद मौके पर पहुंचे लोग व पुलिस। स्रोत: ग्रामीण

दनोह गांव में चंदन के पेड़ कटने के बाद मौके पर पहुंचे लोग व पुलिस। स्रोत: ग्रामीण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें