फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों में लगी आग में लाखों पौधे राख

Wed, 15 Jun 2016 12:02 AM IST
रितेश गुलेरिया / अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
forest fire - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बिलासपुर। गर्मी के मौसम में जिले के विभिन्न जंगलों में लगी आग से वन संपदा को भारी क्षति पहुंची हैं। जिला में पिछले दो महीनों में 156 आग के मामले सामने आए हैं। इसमें बड़े पैमाने पर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है जबकि बड़ी संख्या में जंगली जीव जंतु भी आग की चपेट में आ गए हैं। वन विभाग के अनुसार अग्निकांड में 223 हेक्टेयर प्लांटेशन एरिया जलकर पूरी तरह से राख हो गया है।
विज्ञापन


विभाग के प्रारंभिक आकलन में लाखों की वन संपदा के नुकसान का अनुमान है जबकि बरसात के बाद बनने वाली विस्तृत रिपोर्ट में आग से होने वाले नुकसान की स्थिति साफ हो पाएगी।

13 लाख 76 हजार का नुकसान: वन विभाग की प्रारंभिक रिपोर्ट में पता चला है कि आगजनी की चपेट में आने से 13 लाख 76 हजार रुपये के छोटे पौधे जलकर स्वाह हो गए है। अकेले बिलासपुर वृत्त में ही 70 आगजनी के मामले सामने आए है। इसमें 7.59 लाख के पौधों जलकर राख हो गए हैं।
विज्ञापन


एक हेक्टेयर में रोपे जाते हैं 800 से 1100 पौधे : वन विभाग के तय मापदंडों के अनुसार एक हेक्टेयर 800 से लेकर 1100 पौधे  रोपे जाते हैं। वन विभाग ने इन गर्मियों में जंगलों में आग लगाते हुए दो युवकों को भी पकड़ा था। हालांकि ज्यादातर मामलों में आग लगने के कारणों की भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि वन विभाग छोटे पौधों के नुकसान की रिपोर्ट तैयार करता है। लेकिन आग की घटनाओं में कितने जंगली जीव मारे जाते है इसकी जानकारी किसी को नहीं होती।

अरण्यपाल अनिल जोशी ने बताया कि अभी प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार 13 लाख 76 हजार का नुकसान आंका गया है। हालांकि पूरे नुकसान की रिपोर्ट बरसात के बाद तैयार की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें