घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस ने गश्त के दौरान चार युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस बुधवार रात को कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बागठेड़ू की तरफ गश्त पर थी। इसी दौरान बागठेड़ू के पास फोरलेन के किनारे पार्क एक कार में चार युवक बैठे थे। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें से 1.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
पुलिस ने घुमारवीं थाना में चारों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात घुमारवीं पुलिस गश्त पर थी तो सड़क के किनारे आल्टो कार के 10 नंबर एचपी 26 बी 0123 में चार युवक बैठे थे। इन युवकों से वहां देर रात बैठने का कारण जानना चाहा तो लड़के घबरा गए। शक के आधार पर छानबीन की गई तो उनके पास से चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी युवकों की पहचान संजय कुमार पुत्र प्रकाश चंद्र गांव बल्हू डाकघर भगेड़, होशियार सिंह पुत्र खेमचंद गांव और डाकघर पन्यार तहसील बंजार जिला कुल्लू, अंकुश मेहता पुत्र श्याम लाल मेहता गांव फटोह, दीपक शर्मा पुत्र शशि पाल गांव फटोह के रूप में हुई है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने कहा कि घुमारवीं थाना में पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है तथा छानबीन की जा रही हैं।