जीवन ज्योति नर्सिंग कॉलेज चांदपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती छात
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जीवन ज्योति नर्सिंग कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जीवन ज्योति नर्सिंग कॉलेज, चांदपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान बीएमओ मार्कंड डाॅ. सुरिंदर सिंह बावा ने ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन, मानसिक स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता, सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं और टीबी उन्मूलन अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को इन विषयों के प्रति सजग रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। इस अवसर पर हेल्थ एजुकेटर गोपाल कौशल और मस्त राम ने स्वास्थ्य की परिभाषा तथा इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन शैली अपनाना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य नीरज वर्मा, प्रबंध निदेशक प्रेम डोगरा, ट्यूटर्स और नर्सिंग विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान भाषण, पोस्टर मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवन अपनाने और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को जलपान भी कराया गया।
जीवन ज्योति नर्सिंग कॉलेज चांदपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती छात