फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीर खड्ड में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिनदिहाड़े खड्ड से रेत और बजरी निकालकर ले जा रहे ट्रैक्टर
विज्ञापन


- विभाग की ओर से मात्र चालान कर की जा रही औपचारिकता



संवाद न्यूज एजेंसी

भराड़ी(बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी क्षेत्र से होकर बहने वाली सीर खड्ड में धड़ल्ले से खनन हो रहा है। क्षेत्र की जीवन रेखा मानी जाने वाली सीर खड्ड में हो रहे अवैध खनन से कई पेयजल स्कीमों पर खतरा मंडरा चुका है। हैरानी इस बात की है कि पुलिस थाना भराड़ी से महज पांच किलोमीटर दूरी पर यह खनन हो रहा है। इसे रोकने के लिए कोई सख्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

खनन माफिया इस कदर निडर हो चुके हैं कि अब दिन के उजाले में रेत और बजरी से भरे ट्रैक्टरों को सड़क पर दौड़ रहे हैं। सीर खड्ड में बेला, भपराल, बम्म क्षेत्र में सर्वाधिक खनन हो रहा है। अवैध खनन हर साल होने वाली उपजाऊ भूमि के कटाव का कारण भी माना जा रहा है। खड्ड में खनन के कारण गहरे गड्ढे हो चुके हैं। यही हाल रहा तो कई पुल भी खतरे की जद में आ जाएंगे। सीर खड्ड में सुबह से लेकर देर रात तक अवैध खनन होता रहता है। रोजाना दर्जनों ट्रैक्टर रेत और बजरी के निकाले जा रहे हैं। खनन माफिया इस कदर निडर हो चुका है कि चौक चौराहों से रोजाना रेत और बजरी से भरे दर्जनों ट्रैक्टरों को सरेआम ले जा रहे हैं। लोगों की जुबां पर यही सवाल है कि आखिर किस की शय पर यह अवैध खनन का काम चल रहा है। कार्रवाई के नाम पर मात्र चालान कर औपचारिकता पूरी की जा रही है। सीर खड्ड में बेला नामक जगह पर हर समय खड्ड से रेत बजरी निकालते हुए मजदूरों को देखा जा सकता है। लगातार रेत और बजरी के ढेर लगाए जाते हैं और कुछ ही पलों में वह रेत बजरी गायब कर दिया जाता है। यही हाल भपराल पुल के समीप है। वहां भी बड़ी मात्रा में अवैध खनन का कार्य हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि पुलिस समय-समय पर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें