फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की 72 बोतलों के साथ पकड़ा कार चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। तलाई पुलिस ने कार चालक से देसी शराब की 72 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार रविवार रात को तलाई थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। शाहतलाई-बड़सर सड़क पर सहरयाली पुल के समीप कार एचपी 89-3274 बड़सर की तरफ से आई। पुलिस ने कार को जांच के लिए रोका तो चालक घबरा गया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो 6 पेटियां अवैध शराब की मिलीं। बिना परमिट शराब ले जाने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस गाड़ी चलाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने पुष्टि की है। बताया कि तलाई पुलिस ने देसी शराब की 72 बोतलें बरामद की हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शक्ति चंद निवासी ग्राम पंचायत डाहड गांव जबलू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें