फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पुराने बिजली के बिल जमा न करने पर 29 से कटेगी बिजली

Thu, 25 Sep 2025 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

बिलासपुर के विद्युत उपमंडल-1 ने जबली, कोठीपुरा समेत कई क्षेत्रों के बकायेदारों को अंतिम चेतावनी दी है। 29 सितंबर तक बिल जमा न करने पर बिना सूचना के बिजली कनेक्शन अस्थायी रूप से काटे जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्युत उपमंडल-1 ने बकायेदारों को दी अंतिम चेतावनी
विज्ञापन

भुगतान न होने पर अस्थायी रूप से कनेक्शन होंगे बंद
जल शक्ति विभाग पर ही अकेले 90 लाख से अधिक का है बकाया
घरेलू उपभोक्ताओं पर 12.20 लाख, व्यावसायिक पर 8.88 लाख रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विद्युत उपमंडल नंबर-1 बिलासपुर ने उन उपभोक्ताओं को चेतावनी दी है जिन्होंने पुराने बिजली के बिल जमा नहीं किए हैं, उनकी 29 सिंतबर से बिजली आपूर्ति बिना किसी नोटिस के अस्थायी रूप से काट दी जाएगी। विद्युत उपमंडल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिल जमा कर दें ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बिजली विभाग अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं पर 12 लाख 20 हजार 867 रुपये, व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर 8 लाख 88 हजार 283 रुपये, कृषि उपभोक्ताओं पर 70 हजार 834 रुपये, सरकारी एवं अर्ध-सरकारी उपभोक्ताओं पर 3 लाख 38 हजार 539 रुपये बकाया है। इसके अलावा अस्थायी उपभोक्ताओं पर 38 हजार 900, जल शक्ति विभाग पर 90 लाख 12 हजार 411 रुपये, लघु उद्योगों पर 55 हजार 697 रुपये की लंबित राशि बकाया है। सहायक अभियंता सन्नी जगोता ने बताया कि उपमंडल के अंतर्गत आने वाले जबली, कोठीपुरा, नौणी, छडोल, घागस, बैरी, बरमाणा और पंजगाईं क्षेत्रों में कई उपभोक्ताओं ने अपने बिजली बिल का भुगतान लंबित रखा है। उपभोक्ताओं से कई बार नोटिस देकर अपील की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि 29 सितंबर, 2025 तक बकाया राशि जमा नहीं करवाई गई, तो बिजली कनेक्शन बिना किसी नोटिस के अस्थायी रूप से काट दिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कनेक्शन दोबारा जोड़ने के लिए उपभोक्ताओं को 250 से 500 रुपये तक अतिरिक्त शुल्क देना होगा और इसके लिए उपभोक्ता स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, उपभोक्ताओं को यह भी चेतावनी दी गई है कि बकाया न चुकाने की स्थिति में लंबे समय तक कनेक्शन बंद रहने के कारण रोजमर्रा की गतिविधियों में बाधा आ सकती है। इस कार्रवाई का उद्देश्य उपभोक्ताओं को समय पर बिल जमा करने के लिए जागरूक करना और लंबित बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करना है, ताकि उपमंडल की वित्तीय स्थिति मजबूत रहे और सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलती रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें