फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वारघाट से पुराने हाईवे पर बसें न चलीं तो होगा घेराव

Wed, 29 Apr 2026 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसें न चलने से लोगों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना
विज्ञापन

15 दिन में व्यवस्था दुरुस्त करने की उठी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट से जिला मुख्यालय बिलासपुर और श्री नयना देवी जी मंदिर के बीच बसों के निर्धारित रूट पर संचालन न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव भाग सिंह चौधरी ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो जिला मुख्यालय में परिवहन विभाग कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किरतपुर-नेरचौक फोरलेन बनने के बाद से स्वारघाट-नयना देवी, स्वारघाट-बिलासपुर और बिलासपुर-नयना देवी रूट की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। आरोप लगाया कि बस मालिक व चालक-परिचालक मनमर्जी से पुराने राष्ट्रीय उच्च मार्ग (चंडीगढ़-मनाली) के बजाय नए फोरलेन से बसें चला रहे हैं, जिससे स्वारघाट क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि कागजों में आज भी कई सरकारी और निजी बस रूट पुराने हाईवे से होकर दर्ज हैं, लेकिन वास्तविकता में बसें स्वारघाट से बाया कैंची मोड़ होकर फोरलेन से चलाई जा रही हैं। इससे क्षेत्र के गांवों, स्कूलों और आईटीआई सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में आने-जाने वाले लोगों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। बस संचालकों का यह तर्क कि सवारियां नहीं हैं, पूरी तरह बेबुनियाद है। पहले जब सभी बसें पुराने हाईवे से चलती थीं, तब भी पर्याप्त सवारियां मिलती थीं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब अचानक यात्रियों की संख्या कम हो गई है। उन्होंने कहा कि विभाग चाहे तो एक दिन में व्यवस्था सुधार सकता है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि 60 से 70 फीसदी लोग आज भी बसों पर निर्भर हैं और उनकी अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर पुराने राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बसों का नियमित संचालन शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें