फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: समारोह में पुरस्कार पाकर विद्यार्थी चहके

विज्ञापन
बिलासपुर के ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते बच्चे । स्र
विज्ञापन
ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल कंदरौर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में सेवानिवृत्त वाइस चांसलर एवं हिमाचल रत्न से पुरस्कृत डॉ. केआर धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में छात्रों ने नाटक, संगीत, नृत्य, राजस्थानी नृत्य, हरियाणवी नृत्य, पंजाबी भंगड़ा, पहाड़ी गिद्दा सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने प्लास्टिक हटाओ, वृद्ध आश्रम और नशे के खिलाफ नाटकों का भी मंचन किया। मुख्यातिथि ने शिक्षा, खेल सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों की प्रतिभा और अध्यापकों के मार्गदर्शन की सराहना की। प्रधानाचार्य नीलम कुमारी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथियों में सेवानिवृत्त डीजीपी ईश्वर देव भंडारी, एनएसएस इकाई के समन्वयक केएस धीर, प्रो. डीआर चौहान ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक निदेशक सुरेंद्र पाल ठाकुर, पूर्व प्रधान कैप्टन जिंदू राम, कमांडिंग ऑफिसर रामजी दास, कैप्टन राम रतन, लेक्चरर शीला धीर, सेवानिवृत्त मैनेजर सोहन सिंह, सेवानिवृत्त सहायक अभियंता कृष्ण लाल चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें