- नीतीश ने शतरंज में जीता स्वर्ण पदक
बिलासपुर। हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला के छात्रों ने एचपी टेक्निकल यूनिवर्सिटी की स्पोर्ट्स मीट 2024 में दमदार प्रदर्शन करते हुए मेडल्स पर कब्जा जमाया। यह प्रतियोगिता 16 से 18 नवंबर तक मिनर्वा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, इंदौरा, कांगड़ा में आयोजित हुई, जिसमें एचपीटीयू से जुड़े कई कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया।
सिविल इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष के छात्र नीतीश ने शतरंज में अपनी रणनीतिक सोच का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के छात्र मोहित रज्जल, सिविल इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के छात्र अनिल ने टेबल टेनिस (डबल्स) में कांस्य पदक जीतकर कॉलेज का मान बढ़ाया।
कॉलेज के निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. हिमांशु मोंगा ने छात्रों की इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा, यह सफलता मेहनत और समर्पण का परिणाम है। ये छात्र न केवल अपनी पढ़ाई में बल्कि खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर इन छात्रों ने यह साबित किया है कि कॉलेज सिर्फ इंजीनियरिंग शिक्षा में ही नहीं, बल्कि खेलों में भी अपनी छाप छोड़ रहा है। छात्रों की इस उपलब्धि से कॉलेज में जश्न का माहौल है।