फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एचआरटीसी की बस को रोक रखने पर महिलाओं पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। हिमाचल पथ परिवहन की धनीपखर से दिल्ली चलने वाली बस को कुछ महिलाओं ने आधे घंटे तक बिना कारण रोके रखा। महिला द्वारा बस चालक पर गाली गलौज करने का भी आरोप है। पुलिस ने चालक की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बस चालक राम प्रकाश ने बताया है कि धनीपखर से दिल्ली चलने वाली बस को लेकर जब धनीपखर से दो किलोमीटर ही चला था कि बुहाड़ की ओर से आ रही धनीपखर निवासी तीन महिलाएं और चार-पांच स्कूली बच्चे बस के आगे आकर बीच सड़क पर खड़े हो गए और बस को रोक दिया। जब उन्हें सड़क से हटने के लिए कहा, तब महिलाओं ने कहा कि इस बस के धनीपखर से चलने के कारण धनीपखर को आने वाली एक निजी बस की सेवा बंद हो गई है। इतना ही नहीं महिलाओं ने गाली गलौज भी किया। बस को करीब आधा घंटा वहीं रोका रखा। इन महिलाओं ने बस को रोककर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की।
उधर, चालक की शिकायत पर तलाई पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें