फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एचपीयू मान्यता निरीक्षण टीम पहुंची बिलासपुर कॉलेज

Sat, 22 Nov 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज  पहुंची एचपीयू एफिलिएशन निरीक्षण टीम स्टाफ के साथ। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
विभिन्न विभागों का किया गहन निरीक्षण, विद्यार्थियों से लिया फीडबैक
विज्ञापन

निरीक्षण टीम के सुझावों पर गंभीरता से होगा कार्य : डॉ पीएस कटवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एफिलिएशन निरीक्षण टीम ने शनिवार को राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर का शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विस्तृत निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय की ओर से नामित सदस्य प्रो. विजय कुमार और सरकार की ओर से नामित सदस्य, जुखाला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह निरीक्षण में शामिल रहे।
विज्ञापन

टीम ने महाविद्यालय के बीए, बीकॉम, बीएससी (मेडिकल/नॉन-मेडिकल), एमए इंग्लिश, एमए इकोनॉमिक्स, एमकॉम, एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, बी-वोक सहित सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्सेज, बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए, बीटीटीएम और बीएससी बायोटेक-हित सभी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रत्येक विभाग में जाकर फिजिकल वेरिफिकेशन किया गया और विभागीय गतिविधियों की रिपोर्ट लेते हुए सुधार संबंधी सुझाव भी दिए गए। निरीक्षण टीम ने कॉलेज की ओर से गठित एफिलिएशन कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर सभी संकायों और विभागों का दौरा किया। टीम ने विद्यार्थियों से भी सीधे फीडबैक लिया। आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. प्रेमजीत, सदस्य सचिव डॉ. विजय और ऑफिस रिकॉर्ड इंचार्ज डॉ. रितु शर्मा द्वारा तैयार विभिन्न विभागीय फाइलों की भी जांच की गई। टीम ने एसी लाइब्रेरी हॉल, ओपन स्टडी एरिया, डिजिटल लाइब्रेरी, नए पुराने कॉलेज को जोड़ने वाले कवर्ड टाइल्स पाथ, एडमिशन और परीक्षा शाखा, वूमेन डे-केयर रूम, रिकॉर्ड सेफ केबिन, कॉन्फ्रेंस हॉल, क्लासरूम, स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर साइंस लैब, बी-वोक लैब, साइंस एवं बायोटेक लैब्स का भी जायजा लिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय की एफिलिएशन निरीक्षण टीम ने कॉलेज का संतोषजनक निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि टीम द्वारा दिए जाने वाले सुझावों पर पूरी गंभीरता से कार्य किया जाएगा। निरीक्षण में विश्वविद्यालय द्वारा नामित कमेटी सदस्य डॉ. विजय कुमार (वाणिज्य), डॉ. हिमांशु परमार (अंग्रेजी), डॉ. संदीप चौहान (रसायन विज्ञान), डॉ. बलबीर सिंह (भौतिक), डॉ. संजीव कुमार (अर्थशास्त्र), प्रो. नितिन (एमटीए), डॉ. अशोक कुमार (एमबीए), प्रो. जवाहर ठाकुर (कंप्यूटर साइंस), डॉ. रविकांत (बायोटेक) और प्रो. राजेश (गणित) मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें