बिलासपुर। एचपी शिवा परियोजना की बिलासपुर जिले की समीक्षा बैठक निदेशक उद्यान हिमाचल प्रदेश विनय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। निदेशक उद्यान ने खंडवार सभी सिंचाई योजनाओं,उनकी प्रगति की समीक्षा कर लक्ष्य निर्धारित किए।
निदेशक उद्यान ने बताया कि यह योजना अपनी तरह की अनूठी योजना है। निचले हिमाचल के लिए वरदान साबित होगी। यह निचले हिमाचल की दशा और दिशा निर्धारित करेगी। कहा कि जल शक्ति विभाग, उद्यान विभाग मिलकर योजना को कार्यान्वित कर रहे हैं। आपसी सहयोग से ही बागवानों की आजीविका को सुधारेंगे। इस बैठक में परियोजना निदेशक एचपी शिवा डॉक्टर देविंद्र सिंह ठाकुर,उप परियोजना निदेशक जसपाल, उप निदेशक उद्यान बिलासपुर डॉक्टर माला शर्मा,सहायक परियोजना निदेशक डॉक्टर रमल अंगारिया, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राहुल दुबे और अन्य अधिकारी शामिल रहे। संवाद