फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कैसा हो पार्षद

Thu, 14 May 2026 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
चंद्र बाला
विज्ञापन
महिलाओं और बुजुर्गों की समस्याओं को दे प्राथमिकता
विज्ञापन


वार्ड का पार्षद ऐसा होना चाहिए जो महिलाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुने। क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, सुरक्षित रास्ते और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना जरूरी है। महिलाओं के लिए स्वरोजगार और युवतियों के लिए कौशल प्रशिक्षण से जुड़े प्रयास भी किए जाएं। -चंद्र बाला, शाहतलाई



युवाओं को रोजगार और खेल सुविधाएं मिलें

पार्षद ऐसा हो जो क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार, प्रशिक्षण और खेल गतिविधियों को बढ़ावा दे। बच्चों और युवाओं के लिए खेल मैदान, पुस्तकालय और डिजिटल शिक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। साथ ही नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाए जाए। - कोमल सोनी, शाहतलाई
विज्ञापन
विज्ञापन


-

विकास कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता जरूरी

वार्ड में सड़क, पेयजल, नालियां और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। पार्षद ऐसा हो जो जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुने और विकास कार्यों को समय पर पूरा करवाए। सरकारी योजनाओं की सही जानकारी लोगों तक पहुंचे और हर वर्ग को उसका लाभ मिले, ऐसा सुनिश्चित किया जाए। - वंदना जोशी, शाहतलाई

-

चंद्र बाला

चंद्र बाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें