फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से पूर्व डीजीपी का पुश्तैनी मकान गिरा

Mon, 21 Mar 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भगेड़ (बिलासपुर)।
विज्ञापन
घुमारवीं के राहियां में बारिश से गिरा मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला में प्रजा मंडल की यादें समेटे पंचायत औहर के राहियां में पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी का पुश्तैनी मकान गिर गया। मकान खाली होने के कारण जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। मकान करीब सौ साल पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिला में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण रविवार देर रात यह  100 साल पुराना मकान गिर गया। बताया जा रहा है कि मकान अगर दिन के समय गिरता, तो काफी नुकसान हो सकता था।

मकान के इर्द-गिर्द दिन के समय बच्चे खेलते रहते थे। इस स्थान पर राजा के सैनिकों और प्रजा मंडल सैनिकों के बीच युद्ध हुआ था। यह मकान उसका गवाह रहा था। प्रजा मंडल के अग्रणी रहे स्व. कांशीराम भंडारी के सबसे छोटे बेटे रिटायर डीजीपी आई डी भंडारी ने सोमवार को गिरे हुए मकान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


फोरलेन निर्माण से मकानों को आ रही दरारें
भगेड़ (बिलासपुर)। किरतपुर से नेरचौक बन रहे फोरलेन निर्माण से पंचायत डमली के गांव समलेटा में सड़क के किनारे मकानों को दरारें आ गई हैं। लोगों के अनुसार सड़क निर्माण में इस्तेमाल की जा रही भारी भरकम मशीनरी की कंपन के कारण मकानों को दरारें आ रही हैं।

पंचायत प्रधान प्रेमलाल चौधरी ने बताया की इस बारे में फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिनके मकानों में दरारें आ रही हैं, उनके नुकसान की भरपाई की जाए।

मकान मालिक बोरू राम और लछमन दास ने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी कंपनी अधिकारियों को दे दी है। लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि मकान गिरा और कोई जान-माल का नुकसान हुआ, तो इसकी जिम्मेवारी संबंधित कंपनी की होगी।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें