फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर के घर में तोड़फोड़ के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के घर राजगृह दादर में हुई तोड़फोड़ की घटना से नाराज आंबेडकर सेना मूलनिवासी हिमाचल प्रदेश इकाई ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपायुक्त राजेश्वर गोयल को सौंपा ।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष एचएस बंसल ने मांग की है कि सात जुलाई की रात को दादर के मुंबई स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के राजगृह स्थित घर में कुछ अराजकतत्वों ने भीतर घुसकर तोड़फोड़ की है। इससे देश और विदेशों में रह रहे डॉ. आंबेडकर के अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचा है। इसलिए अराजकतत्वों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जानी चाहिए। इस अवसर पर तेज प्रकाश, मनीष कुमार, रीठू राम, पंकज गौतम, दयाल दत, जगदीप भवानी, प्रदीप भवानी, विक्रम भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें