फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को जिला अस्पताल प्रबंधन ने किए पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए बिलासपुर अस्पताल परिसर में अब नए कायदे से रोगियों की जांच की जा रही है। परिसर के भीतर और बाहर किसी प्रकार की भीड़ न हो, इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

ओपीडी भवन में शिशु रोग, सर्जन, एमडी, गायनी और ऑर्थो विभागों में सर्वाधिक भीड़ होती है। जब हालात सामान्य थे तो इन विभागों के कमरों के बाहर अप्रत्याशित भीड़ सहजता से देखी जा सकती थी। अब कोरोना काल में अस्पताल प्रशासन ने रोगियों की जांच के लिए नया खाका तैयार किया है। ओपीडी के मुख्य द्वार पर एडमिट कार्ड यानी पर्ची बनाई जा रही है। वहीं से विभाग को मेंशन किया जा रहा है। जब एक विभाग की कम से कम पांच पर्चियां बन जाती है तो उन्हें उक्त विभाग में भेजा जाता है जहां पर मरीज स्वयं को दिखाना चाहते हैं। यही नहीं ड्यूटी पर तैनात गार्ड भी इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हर विभाग में जब पांच मरीज और उनके साथ पांच तीमारदार जाते हैं तो कमरे के बाहर भी गार्ड उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाते हैं और आवाज देकर भीतर बुलाते हैं।
इससे पूर्व डिजिटल कॉलिंग होती थी।
अस्पताल में अनावश्यक एंट्री पूरी तरह से निषेध
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूरे अस्पताल प्रशासन में विशेष इंतजाम किए गए हैं। अनावश्यक लोगों की एंट्री पूरी तरह से निषेध है। केवल जरूरी कार्य के लिए आने वाले लोगों के लिए परिसर में प्रवेश मान्य है। लोगों से भी आग्रह है कि समय की संवेदनशीलता को समझें और अस्पताल प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सतीश शर्मा, एसएमओ, कार्यकारी एमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें