फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: एचपी शिवा प्रोजेक्ट को लेकर बागवानों तक पहुंच रहा उद्यान विभाग

Thu, 16 Feb 2023 07:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोजेक्ट के तहत जिला में 1200 हेक्टेयर एरिया में होगा पौधरोपण
विज्ञापन

-जिला में विभाग ने कवर कर लिया है 500 हेक्टेयर एरिया
घुमारवीं (बिलासपुर) जिले में बागवानों की स्थिति अब पहले से और अधिक बेहतर होगी। प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किए गए एचपी शिवा प्रोजेक्ट को लेकर उद्यान विभाग बागवानों तक पहुंच रहा है। इसे लेकर घुमारवीं में उद्यान विभाग के माध्यम से एएमएस लखनऊ संस्थान की ओर से किसान गोष्ठी हुई। पंचायत प्रतिनिधियों और सचिवों को गोष्ठी में शामिल किया गया।
उद्यान विभाग के जिला समन्वयक अमित कुमार ने कहा कि शिवा प्रोजेक्ट का एरिया 1200 हेक्टेयर होगा, जबकि इससे पहले यह एरिया 600 हेक्टयर था। हालांकि उद्यान विभाग बिलासपुर ने पहले निर्धारित लक्ष्यों के तहत करीब 500 हेक्टेयर एरिया प्रोजेक्ट के तहत कवर भी कर लिया है, ताकि जिले के बागवानों को इस प्रोजेक्ट का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल पाए। इन प्रोजेक्ट की भविष्य में कैसे देखभाल की जानी है इसके ऊपर किसानों को विस्तृत जानकारी दी गई है। बताया गया जो प्रोजेक्ट पहले लगाएं गए है वह तैयार हो गए हैं। उन्हें शीघ्र ही किसानों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन प्रोजेक्टों के तहत अनार, अमरूद, लीची और संतरा के उच्च गुणवत्ता वाले पौधों का राेपण किया गया है, बागवानों को योजना का लाभ लेने के लिए पहले सिंचाई का प्रबंध करना होगा, जबकि इससे पहले बागवानों को बाद में सिंचाई की व्यवस्था करनी होती थी। हर साल जिले में 8 हजार 398 हेक्टेयर क्षेत्र में फलों की पैदावार होती है। इसमें आम, लीची, अमरूद और नींबू की खेती होती है। हर साल 6600 मीट्रिक टन फलों का उत्पादन होता है। इसमें आम की पैदावार ही 4400 हेक्टेयर पर होती है।
विज्ञापन

एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत अन्य फलों के उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उद्यान विभाग बिलासपुर आगामी लक्ष्य को पूरा करने के लिए जुट गया। इस मौके पर एएमएस टीम लीडर ओम प्रकाश दुबे, डॉ. किशोर नौटियाल, डॉ. प्रिय दर्शन शर्मा, डॉ. रमल अंगारियां और शिव नारायण प्रजापति सहित तमाम किसानों ने भाग लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें