फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कोटलू में आग से जला आशियाना, पीड़ित परिवार से मिले पूर्व मंत्री

विज्ञापन
घुमारवीं के कोटलू गांव में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री व अन्य लोग। स्रोत: जागरूक
विज्ञापन
राजेंद्र गर्ग ने जरूरत का सामान देकर की मदद, प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बम्म के कोटलू गांव में सोमवार को एक रिहायशी मकान में आग लगने से घर का काफी सामान जलकर राख हो गया। हादसे में कश्मीर सिंह पुत्र पुन्नू राम के परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और जरूरत के सामान भेंट कर सहायता की।
राजेंद्र गर्ग ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अग्निकांड में हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि घर और उसमें रखा सामान परिवार की वर्षों की मेहनत और जमा पूंजी का हिस्सा होता है। ऐसे में आग लगने की घटना से परिवार को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवार को सहयोग की जरूरत है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही प्रशासन मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए परिवार को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए, ताकि प्रभावित परिवार को दोबारा सामान्य जीवन शुरू करने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें