ुमारवीं में बजरंग दल के पदाधिकारी चीनी सामान के साथ चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाते हुए।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद बिलासपुर इकाई ने बुधवार को चीनी सामान की होली जलाते हुए चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग का पुतला घुमारवीं के गांधी चौक पर फूंका। यह कार्यक्रम बजरंग दल प्रांत संयोजक अधिवक्ता तुषार डोगरा की अगुवाई में संपन्न हुआ। घूम आर्मी के दुकानदारों को चीन के सामान को बेचने से होने वाले नुकसान व स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसलिए पूरे बाजार में पत्रक वितरण भी किया गया।
अधिवक्ता तुषार डोगरा ने घुमारवीं चौक पर सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश आत्मनिर्भर भारत की तरफ बढ़ रहा है। स्वदेशी अपनाने के लिए आज सभी लोगों को प्रेरित करने का कारण यह है कि हम सभी लोग सुबह से लेकर शाम तक अनगिनत चीनी समान का प्रयोग करते हैं। जिससे चीन आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है।
उन्होंने कोराबारियों से आग्रह किया कि वो दुकानों में भारत में बनी वस्तुओं को मंगवाए व ग्राहकों को वह वस्तुएं बेचे। यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर दिनेश पंडित, विमला अगिरस, विजय पाल शर्मा, अश्वनी कपिल, नीरज, लकी शर्मा, प्रवीण धीमान, कमल महाजन, अनिल शर्मा, संजीव ढिल्लों, गोपाल राणा, साहिल ठाकुर, लखबीर चंदेल, लकी चंदेल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।