फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन को सबक सिखाए हिन्दुस्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। लद्दाख क्षेत्र में एलएसी पर चीन की हरकत पूर्व सैनिकों को नागवार गुजरी है। पूर्व सैनिकों का कहना है कि चीन को मुंह तोड़ जवाब दिया जाना जरूरी है, नहीं तो आने वाले दिनों में वह ऐसी हरकत करता करेगा। कभी अरुणाचल तो कभी सिक्किम इस तरह की हिमाकत करने की कोशिश करता रहेगा। सैनिकों का कहना है कि चीन को हिन्दुस्तान की ताकत का पता नहीं है। यह 1962 का नहीं बल्कि 2020 का हिन्दुस्तान है। उस वक्त चीन हिन्दी-चीनी भाई-भाई का नारा देकर पीठ पर वार किया था। रामपुर जिले के बिलासपुर तहसील में कई गांव पूर्व सैनिकों के हैं। यहां पूर्व सैनिकों को सरकार की ओर से बसाया गया था और उनको जमीन भी दी गई थी।
विज्ञापन

चीन ने पीछे हटने की बात कहकर हमारे सैनिकों पर हमला किया है। हमारे सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। चीन की तो किसी बात पर विश्वास नहीं किया जाना है। चीन ने पाकिस्तान से दोस्ती करके वहां तमाम स्थानों पर अपने अड्डे बना रखे हैं। चीन को उसी की भाषा में सबक सीखाए जाने की आवश्यकता है।
हवा सिंह नायब सूबेदार (रिटा.)
कोरोना के मामले को लेकर चीन दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है। दुनिया में उसकी पहचान खलनायक के रूप में उभरी है। वहां के राष्ट्रपति की कम्युनिस्ट पार्टी पर पकड़ कमजोर होती जा रही है। हमने को मजबूत साबित करने के लिए वह भारत की सीमा पर तनाव की स्थिति पैदा करना चाहते हैं। यह जिनपिंग की रणनीति का हिस्सा है। इसका जोरदार जवाब दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

नाजर सिंह पूर्व सैनिक
कोरोना वायरस को लेकर लगभग सभी देशों ने चीन से रिश्ता तोड़ लिया है और उसका बहिष्कार कर दिया है। अमेरिका समेत तमाम देशों ने चीन में स्थापित अपने उद्योग धंधों को भी वहां से हटा लिया है, जिसके कारण चीन बौखला गया है और इसीलिए हमला करके ओछी मानसिकता का परिचय दे रहा है। चीन से आर्थिक संबंध तोड़ लिया जाना चाहिए। चीन से आयातित सामान का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
उम्मेद सिंह पूर्व सैनिक
चीन दुनिया भर में अलग-थलग पड़ गया है। हिन्दुस्तान को आंखें दिखाकर वह दुनिया भर में चर्चा में बना रहना चाहता है। चीन हिन्दुस्तान की हजारों वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर रखा है। चीन से अपनी जमीन कब्जा मुक्त कराई जानी चाहिए। हिन्दुस्तान को कड़ा जवाब देना चाहिए। अगर भारत सरकार नरम रवैया दिखाएगी तो चीन फिर ऐसी ही हिमाकत करेगा।
विज्ञापन

अढ़ियाराम पूर्व सैनिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें