फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांत ने तारों से डस्टबिन बनाकर दिखाया आइना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। मन में यदि कुछ करने की ठान ली जाए तो मंजिल के लिए रास्ते अपने आप बनने शुरू हो जाते हैं। ऐसा ही एक प्रयास बिलासपुर के युवा हिमांत गुप्ता ने कर दिखाया है। प्रथम प्रयास में ही उन्होंने तारों से डस्टबिन तैयार कर लूहणू खेल मैदान में स्थापित भी कर दिया है। ताकि खेल मैदानों में पड़े कूड़े को ठिकाने लगाया जा सके और वहां गंदगी से निजात मिल सके।
विज्ञापन

लुहणु खेल परिसर में हर सुबह और शाम सौ से ज्यादा बुजुर्ग, बच्चे महिलाएं और युवा सैर आदि करने के लिए आते हैं। काफ ी समय से खेल मैदानों में कोई गतिविधि न होने के कारण यहां झाडिय़ों का साम्राज्य रहा। जिस कारण सांप, बिच्छु आदि जहरीले जीव जंतुओं का निकलना आम हो गया था। मैदान में लोगों द्वारा फैलाई जाने वाली गंदगी और कूड़ा कर्कट के निष्पादन को लेकर हिमांत गुप्ता ने बहुत कम दामों पर वायर से अस्थायी डस्टबिन बनाकर मैदान में स्थापित कर दिए। इसका लोग भी फायदा उठा रहे हैं।
पेशे से इंजीनियर हिमांत गुप्ता ने बताया कि उसने तारों से एक डिब्बा बनाकर उसमें एक पॉलीथीन का लिफ ाफे डाल दिए हैं। जिसमें लोगो ने कूड़ा डालना भी शुरू कर दिया है। इस लिफाफे में नीचे एक छेद किया गया है यदि बारिश का पानी इसमें गिरता है तो स्वयं बाहर निकल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें