फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फेडरेशन कप कबड्डी में हिमाचल को कांस्य पदक

Sun, 22 Mar 2026 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला और पुरुष वर्ग में पहली बार मिली सफलता
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। मध्य प्रदेश में आयोजित फेडरेशन कप कबड्डी प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश के लिए ऐतिहासिक साबित हुई है। पहली बार ऐसा हुआ है जब हिमाचल की सीनियर पुरुष और महिला दोनों टीमों ने एक साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किए।

रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में हिमाचल की महिला टीम का सामना हरियाणा से हुआ। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और हाफ टाइम तक दोनों टीमें बराबरी पर थीं। हालांकि, दूसरे हाफ में हरियाणा की टीम ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच 42-51 के अंतर से अपने नाम कर लिया। वहीं, पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में हिमाचल का मुकाबला सर्विसेज टीम से हुआ। यह मैच भी काफी संघर्षपूर्ण रहा। इसमें हिमाचल के खिलाड़ियों ने अंत तक कड़ी टक्कर दी। बावजूद इसके, सर्विसेज की टीम 40-35 के स्कोर से विजयी रही और हिमाचल को यहां भी कांस्य मेडल से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल पुरुष टीम के कोच एवं बिलासपुर जिला कबड्डी संघ के महासचिव ओमप्रकाश वशिष्ठ और महिला टीम के कोच संजीव ठाकुर ने बताया कि फेडरेशन कप के इतिहास में यह पहला अवसर है जब हिमाचल की दोनों टीमें एक साथ सेमीफाइनल में पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि कांस्य पदक हासिल करना भी प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इस उपलब्धि पर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार भ्रांटा, महासचिव कुलदीप राणा, विजयपाल चंदेल, बीएल धर्माणी और बिलासपुर कबड्डी संघ के प्रधान सुनील शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने टीमों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें