फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में खुला हिमाचल का पहला संगठित डंकी फार्म, सौंदर्य प्रसाधन और दवा उद्योगों में बिकेगा गधी का दूध

Sun, 15 Nov 2026 12:12 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के कंदरौर में प्रदेश का पहला संगठित डंकी फार्म शुरू किया गया है। निजी कंपनी की ओर से स्थापित इस फार्म का उद्घाटन तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। 
विज्ञापन
हिमाचल में खुला पहला डंकी फार्म - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पशुपालन और स्टार्टअप के क्षेत्र में एक नई पहल हुई है। बिलासपुर जिले के कंदरौर में प्रदेश का पहला संगठित डंकी फार्म (गधा फार्म) शुरू किया गया है। निजी कंपनी की ओर से स्थापित इस फार्म का शनिवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने उद्घाटन किया। इस पहल को प्रदेश में पशुपालन के क्षेत्र में नवाचार और स्वरोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में गधी के दूध की विशेष मांग
डेयरी कॉन्क्लेव-2026 के तहत आयोजित कार्यक्रम में मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि गधा पालन और गधी के दूध का उत्पादन एक अनूठा स्टार्टअप है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में फार्मास्युटिकल और स्किन केयर उद्योगों में गधी के दूध की विशेष मांग है। उन्होंने कहा कि दूध की गुणवत्ता, प्रसंस्करण और बाजार की संभावनाओं पर व्यापक वैज्ञानिक शोध एवं अध्ययन करके इसे व्यावसायिक रूप दिया जा सकता है। इससे पशुपालन के क्षेत्र में नए उद्यम स्थापित करने की संभावनाएं बढ़ेंगी।

Trending Videos
विज्ञापन

गधी के दूध में पाए जाते हैं कई जैविक घटक
मंत्री ने बताया कि गधी के दूध में लैक्टोज, व्हे प्रोटीन, लाइसोजाइम और लैक्टोफेरिन जैसे जैविक घटक पाए जाते हैं। कई देशों में इसका उपयोग सौंदर्य प्रसाधन और विशेष उत्पादों के निर्माण में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध संभावनाओं को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में भी इस क्षेत्र को विकसित किया जा सकता है। इसके लिए दूध की गुणवत्ता, उत्पादन प्रक्रिया और बाजार की मांग का वैज्ञानिक तरीके से अध्ययन करना जरूरी है।

युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के नए रास्ते
राजेश धर्माणी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस तरह के नवाचार युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए रास्ते खोल सकते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पशुपालकों की आय बढ़ाने और पशुपालन आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने इस पहल के लिए कंपनी के संस्थापक संजीव सिंह ठाकुर और सह-संस्थापक सीरत तूर को बधाई दी।

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल वर्धन, एएसपी प्रताप ठाकुर, तहसीलदार बाल कृष्ण शर्मा, पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाल, उपप्रधान सुभाष शर्मा, सहायक निदेशक केएल शर्मा और पूर्व जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें