फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हिमाचल प्रदेश डीपीई संघ ने एमडीएम कार्यभार को लेकर की आपत्ति

Mon, 25 Nov 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-अधिसूचना को वापस लेने की प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश डीपीई संघ की बिलासपुर इकाई ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी उस अधिसूचना पर कड़ा विरोध जताया है, जिसमें प्रदेश की विभिन्न राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में कार्यरत डीपीई को स्कूलों में बनने वाले दोपहर के भोजन व्यवस्था (एमडीएम) का कार्यभार सौंपने की बात कही गई है।
विज्ञापन

संघ के प्रधान सुरजीत परमार, सचिव स्वतंत्र राणा, मुख्य सलाहकार अरुण चंदेल, पवन कुमार, राजपाल, चैन सिंह ने इस अधिसूचना पर आपत्ति जताई। कहा कि शारीरिक शिक्षा शिक्षक स्कूलों में अन्य विषयों के प्रवक्ताओं के समान 11वीं और 12वीं कक्षाओं को शारीरिक शिक्षा पढ़ाने के साथ खिलाड़ियों को राज्य, राष्ट्रीय स्तर तक तैयार करने का कार्य भी कर रहे हैं। इसके साथ ही वे स्कूलों में अनुशासन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संघ ने यह स्पष्ट किया कि डीपीई के पास शारीरिक शिक्षा के अलावा अन्य कार्यों का जिम्मा देना उनके मुख्य कार्यों में विघ्न डाल सकता है, जो बच्चों के शारीरिक विकास, विद्यालय अनुशासन के लिए आवश्यक है। इस संदर्भ में संघ ने हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से निवेदन किया है कि इस अधिसूचना को वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें