फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: मोबाइल न मिलने पर 13 वर्षीय बच्चे ने लगाई फांसी, माता ने पढ़ाई का हवाला देते हुए किया था मना

Mon, 16 Mar 2026 12:53 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक 13 वर्षीय बच्चे ने इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसे मां ने फोन देने से मना कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
खुदकुशी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल फोन न मिलने से नाराज एक 13 वर्षीय बच्चे की ओर से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार आरएच अस्पताल बिलासपुर से थाना सदर पुलिस को सूचना मिली कि एक बच्चे को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल बिलासपुर लाया गया है।

विज्ञापन


माता से मोबाइल फोन देने की जिद कर रहा था सचिन
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि सचिन (13) पुत्र सतवीर सिंह निवासी गांव मल्लपुर सिद्धारी डाकघर सयावली माला तहसील बिलारी जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि सचिन अपनी माता से मोबाइल फोन देने की जिद कर रहा था। उसकी परीक्षा चल रही थी, इसलिए माता ने पढ़ाई का हवाला देते हुए मोबाइल देने से मना कर दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

माता की साड़ी को कमरे में लगे कुंडे से बांधकर लगाई फांसी
मोबाइल न मिलने से वह नाराज हो गया और कुछ देर बाद अपने कमरे में चला गया। इसी दौरान उसने अपनी माता की साड़ी को कमरे में लगे कुंडे से बांधकर फांसी लगा ली। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों को शक हुआ। कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था। परिजन उसे तुरंत नीचे उतारकर उपचार के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर ले आए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने बताया कि बच्चे का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद बच्चे ने यह कदम उठाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें