फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गतोड़ में बारिश से बेघर हुए दिव्यांग को प्रशासन ने दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी(बिलासपुर)। एसडीएम घुमारवीं शशिपाल ने उपमंडल के तहत घंडालवीं पंचायत के गतोड़ गांव में बीती 31 जुलाई की रात को गिरे रिहायशी मकान से प्रभावित परिवार को प्रशासन की तरफ 10 हजार की फौरी राहत व तिरपाल मुहैया करवा दिया है। अभी भी पीड़ित परिवार मुश्किल के दौर से गुजर रहा है। खाने के लिए राशन लोग मुहैया करवा रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गतोड़ गांव के दिव्यांग विजय कुमार का रिहायशी मकान बीती 31 जुलाई की रात को गिर गया था। जिस कारण 3 दिन तक महज पटवारी दौरा करते रहे लेकिन आर्थिक सहायता के तौर पर उन्हें कुछ नहीं दिया गया था। यहां तक कि एक तिरपाल तक पीड़ित परिवार को मुहैया नहीं हो पाई थी। अमर उजाला ने 3 अगस्त को इस मुद्दे प्रशासन के समक्ष रखा था। खबर का संज्ञान लेते हुए एसडीएम घुमारवीं ने अधिकारियों को निर्देश देकर पीड़ित परिवार की उचित सहायता करने के निर्देश दिए थे। इस पर नायब तहसीलदार भराड़ी कर्म चंद, ऑफिस कानूनगो देवेंद्र सिंह व फील्ड कानूनगो सुनील कुमार ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि व तिरपाल मुहैया करवाया।
परिवार का आईआरडीपी से नाम तक कट गया है। ऊपर से सिर ढकने की जगह नहीं है। ऐसे में लोगों के घरों में रहने को मजबूर विजय का परिवार सरकार की तरफ आस लगाए बैठा है। विजय ने बताया कि इस मुसीबत की घड़ी में कोई सहारा नजर न आ रहा है। नायब तहसीलदार कर्म चंद ने कहा कि पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत राशि व तिरपाल उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें