फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तीखी धूप से बढ़ी गर्मी, उमस ने बढ़ाई बेचैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
- बाहर निकलने वाले लोग पसीने से हो रहे तरबतर
विज्ञापन


- दोपहर तक 40 डिग्री तक पहुंच रहा तापमान



संवाद न्यूज एजेंसी

भराड़ी(बिलासपुर)। जिले में पिछले चार दिनों से उमस वाली गर्मी ने लोगों की बैचेनी बढ़ गई। गर्मी में घरों से निकलने वाले लोग पसीने से तरबतर रहे। दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। दोपहर तक पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच रहा है। सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा मुश्किल हो रही है। दोपहर को स्कूल में छुट्टी होने के बाद चिलचिलाती धूप में बच्चे घर पहुंच रहे हैं। गर्मी के कारण जल स्त्रोतों का स्तर भी घटने लग गया है। गर्मी के कारण बीमारियों के बढ़ने का खतरा भी बन गया है। एकाएक बढ़ रहे तापमान से लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। बाजार सूने हो गए हैं, हालांकि शाम को लोग खरीदारी करने के लिए निकल रहे हैं, लेकिन शाम को भी उमस वाली गर्मी परेशान कर रही है। बुधवार को कुछेक जगहों पर हुई हल्की बूंदाबांदी के कारण यह उमस भरा मौसम हो गया है। वहीं, आसमान में भी हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर होगा, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट

अधिक पानी पीयें, बाहर जाने पर लें छाता : डॉ. अभिनीत

डॉ. अभिनीत के अनुसार उमस भरी गर्मी में पसीना ज्यादा निकलता है, जिस कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। गर्मी के कारण जी मिचलाना, चक्कर आना जैसी समस्या हो सकती है। त्वचा सूखने से रंग काला पड़ जाता है। इसके लिए ज्यादा देर धूप में न रहें। पानी भी ज्यादा पीयें। इससे डिहाइड्रेशन का खतरा न हो। यदि कड़ी धूप में घर से बाहर जाना पड़े तो छाते का प्रयोग करें। रोजाना घर में जूस बनाकर पीने से लाभ मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें