-लोगों को डॉक्टर ने दी स्वास्थ्य सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा झंडूता की टीम ने शनिवार को गेहड़वीं के गूगा मंदिर परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस स्वास्थ्य शिविर में 80 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाइयां भी दी गईं।
स्वास्थ्य शिविर के संयोजक आकाश चंदेल ने शिविर में लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और टेस्ट भी करवाए जो कि निशुल्क किए गए। जनता को बीमारियों से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से घर द्वार पर निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं को सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा है। गेहड़वी में डॉ. ज्योति शर्मा के नेतृत्व में इस शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सलाह भी दी। शिविर में फार्मासिस्ट शशि ठाकुर और लैब टेक्नीशियन कल्पना धीमान ने सेवाएं दीं।