फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बस और स्कूटी में टक्कर, एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-हादसे में एक युवक घायल, पीजीआई रेफर
विज्ञापन

-बस चालक के खिलाफ बरमाणा में मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा थाना के लगट में बस और स्कूटी की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगट में पंजाब रोडवेज की बस और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक को एम्स बिलासपुर और दूसरे युवक को पीजीआई रेफर कर दिया। एम्स रेफर किए युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान आर्यन कश्यप (19) पुत्र पवन कुमार निवासी गांव नालग डाकघर बैरी जिला बिलासपुर के रूप में हुई। घायल की पहचान आर्यन चौहान (18)पुत्र जगमीत कुमार निवासी गांव बरमाणा जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए हैं। बयान के आधार पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें