फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यास उत्सव मेले में सम्मानित होंगे 58 रक्तदाता

Tue, 19 Jan 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। रौड़ा सेक्टर में स्थित बास्केटबाल मैदान में 22 से 28 जनवरी तक आयोजित होने वाले व्यास उत्सव मेले में जिले के करीब 58 रक्तदाताओं को सम्मानित किया जाएगा, जबकि 10 से अधिक बार रक्तदान कर दूसरों की जिंदगी बचाने वाले अनीश ठाकुर व अभिनव शर्मा को व्यास गौरव पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन


 युवाओं को यह सम्मान व्यास नगर समिति, व्यास उत्सव आयोजन समिति व व्यास रक्तदाता समिति द्वारा दिया जाएगा।
व्यास रक्तदाता समिति के अध्यक्ष कर्ण चंदेल ने बताया कि रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका अदा करने वाले रक्तदाताओं को समिति द्वारा सम्मानित किया जाता है।

 इन रक्तदाताओं में अक्षय आचार्य, आदित्य मोहन कश्यप, अक्षित नड्डा, अमित, अंकुर, अंशु शर्मा, अनुज खजूरिया, आशुतोष सोनी, अतुल खजूरिया, गोल्डी, गुंजन गुप्ता, हरकर्ण, अंकुश शर्मा, डॉ. प्रवेश शर्मा, जयंत टंडन, जितेंद्र ठाकुर, प्रदीप कालिया, कपिल गुप्ता, केशव कौंडल, किरण भारद्वाज, कुलभूषण चब्बा, नवेंद्र बंसल, निशांत शर्मा, गोपाल शर्मा, प्रणव आनंद, परम जम्वाल, राज वर्मा, राजा दास, राजेश बबलू, रिशु शर्मा, संजय शर्मा, शैलेंद्र बख्शी, शिवम ठाकुर, शिवानी कंडेरा, सिद्वार्थ बंसल, विवेक कुमार, सन्नी, सुरेंद्र गुप्ता, तेजस्वी शर्मा, नरेश टंडन, विकास टेसू, विशाल ठाकुर, विवेक गुरुंग, कर्ण कौशल, टिंकू, हर्ष मोदगिल व विशाल ठाकुर शामिल हैं।
विज्ञापन



बाक्स के लिए
75 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं सुशील पुंडीर
उत्सव के दौरान 75 से अधिक बार रक्तदान कर चुके सुशील पुंडीर को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। बिलासपुर जिले के रहने वाले सुशील पुंडीर वर्तमान में मंडी जिले में शिक्षा उपनिदेशक पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें