फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिविर में 112 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। रोटरी क्लब घुमारवीं की ओर से आंबेडकर भवन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ क्लब के संस्थापक अनिल शर्मा ने किया। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ ने मरीजों की जांच की। इसके अलावा मधुमेह रोगियों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर ने परामर्श दिया, जबकि फिजियोथेरेपिस्ट ने उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही कानों की सुनने की क्षमता की जांच (फ्री साउंड टेस्ट) भी किए गए। शिविर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक कुल 112 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह भट्टी ने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य समाजसेवा और जनजागरण है। भविष्य में भी ऐसे निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। संस्थापक अनिल शर्मा ने कहा कि रोटरी क्लब घुमारवीं सदैव सामाजिक सरोकारों के कार्यों में अग्रणी रहा है और आगे भी इसी भावना के साथ समाजसेवा के लिए प्रयासरत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें