डियारा वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में बुजुर्ग के स्वास्थ्य की
डे केयर सेंटर में हुआ सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर शहर के डियारा सेक्टर में शुक्रवार को मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर में सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को समय पर स्वास्थ्य जांच और आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था।
शिविर में कुल 21 बुजुर्गों और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें चिकित्सक डॉ. जितेंद्र कुमार ने सभी उपस्थित नागरिकों की रक्तचाप और ब्लड शुगर की गहन जांच की। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सुबह की सैर और नियमित योगाभ्यास को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने धूम्रपान और अन्य नशों से दूर रहने पर परामर्श दिया। मानव सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन एवं संस्थापक अधिवक्ता प्रकाश चंद बंसल ने शिविर के सफल आयोजन पर कहा कि ट्रस्ट सामुदायिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देता है और ऐसे शिविर आगे भी नियमित रूप से आयोजित होते रहेंगे ताकि वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क उपलब्ध हो सकें। इस मौके पर केंद्र के प्रबंधक रवि कुमार, स्टाफ नर्स माया देवी और बुजुर्ग महेंद्र लाल, राजपाल, सरला देवी, शांति देवी, विमला राठौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।