फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में एक हजार लोगों का जांचा स्वास्थ्य

Fri, 03 Oct 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में लोगों से बात करते चिकित्सक। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
सीर उत्सव में लगे स्वास्थ्य शिविर में 11 विशेषज्ञों ने दी सेवाएं
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने किया मरीजों का उपचार, दिया आवश्यक परामर्श
संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। सीर उत्सव के अवसर पर नागरिक चिकित्सालय परिसर घुमारवीं में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर लगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को निशुल्क परामर्श और उपचार प्रदान किया। शुभारंभ तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया।

शिविर में घुमारवीं क्षेत्र के लोगों को घर-द्वार ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ मिला। मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि इस मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य घुमारवीं व आसपास के लोगों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि यहां के लोगों को घर-द्वार ही स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संबंधी जांच एवं परामर्श उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि इस शिविर में करीब एक हजार लोगों के स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है। इसमें गैस्ट्रो के 80, हृदय रोग के 65, हड्डी रोग 115, स्त्री रोग के लगभग 130, मनोचिकित्सा के 30, मेडिसिन के 150, नाक-कान-गला के 90, बाल रोग के 90, आंखों के 80, चर्म रोग के 115 और दंत रोग के करीब 45 मरीजों की स्वास्थ्य जांच शामिल है। उन्होंने शिविर में सेवाएं प्रदान करने के लिए सभी विशेषज्ञों का आभार जताया और आशा व्यक्त की कि उनके मार्गदर्शन में घुमारवीं क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने लोगों से भी इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

इन विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं
बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में गैस्ट्रोलॉजी के डॉ. बृज लाल शर्मा, हृदय रोग (कार्डियोलॉजी) के डॉ. संजीव शर्मा, हड्डी रोग के डॉ. भारत भूषण, मनोरोग के डॉ. रवि शर्मा, त्वचा रोग के डॉ. सौरभ शर्मा, नेत्र रोग के डॉ. निशांत वर्धन, कान-नाक-गला के डॉ. मंजीत सिंह, मेडिसिन के डॉ. विवेक, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव गौतम और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीक्षित राणा ने सेवाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें