फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वास्थ्य केंद्र बरठीं को बनाया जाए आदर्श स्वास्थ्य संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
-25 पंचायत के लोगों को उपलब्ध होती हैं स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल झंडूता के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान में शामिल किया जाए। यदि इस स्वास्थ्य संस्थान को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाया जाता है तो इसका लाभ क्षेत्र की करीब 25 पंचायत के लोगों को मिलेगा। यह बात जिला कांग्रेस महासचिव एवं कांग्रेस लीगल सेल के संयोजक अधिवक्ता प्रवीण शर्मा ने कही।
विज्ञापन

प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले भर में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाए जाने को लेकर कवायद शुरू की गई है। कई स्वास्थ्य संस्थानों को यह दर्जा मिल भी चुका है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। प्रदेश सरकार की ओर से भी इन स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाए रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य संस्थान में दूरदराज के क्षेत्रों के लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार के समक्ष भी रखा है, ताकि लोगों की लंबे समय से चली आ रही यह मांग पूरी हो सके। प्रवीण शर्मा ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य संस्थान बरठीं में बरठीं, सुन्हाणी, बड़गांव, बलोह, करलोटी, कपाहड़ा, पलासला, छत्त, संडियार, घंडीर, बल्हसीणा सहित अन्य पंचायतों के लोग उपचार के लिए आते हैं। यही नहीं हमीरपुर के तहत भी कुछ पंचायतों के लोग यहां पर पहुंचते हैं। इसके चलते इस स्वास्थ्य संस्थान को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान में शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें