स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के खंड मारकंड के सौजन्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंजगाईं में विश्व मधुमेह दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डा. अरुण पटिलाल ने की।
शिविर में उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य शिक्षक शारदा सारस्वत और राजकुमार ने मधुमेह के बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीवन शैली में बदलाव के कारण मधुमेह के रोगी बढ़ रहे हैं।
खान-पान और आराम की जिंदगी के कारण मधुमेह तेजी से पांव पसार रहा है। उन्होंने बताया कि मधुमेह की जांच खंड के सभी उपस्वास्थ्य केंद्रों में नि:शुल्क होती है।
मधुमेह होने पर चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही नियमित दवाई लें। इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान कालीदास, पर्ववेक्षिका भागो देवी, राजीव, भावना, प्रेम लाल, रूपलाल, मल्लिका शर्मा, निक्की देवी, निशा देवी, तथा कौशल्या देवी सहित आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थी।
मधुमेह के लक्षण
बार-बार पेशाब आना, ज्यादा प्यास लगे, मुंह सूखना, ज्यादा भूख लगना, रक्तचाप और थकावट की समस्या होने पर मधुमेह की जांच करवा लेनी चाहिए।
मधुमेह से बचाव
दिन में एक घंटा सैर करना, चार घंटे से अधिक भूखे न रहना, भरपूर नींद लेना, ज्यादा मीठा न खाना, वजन पर नियंत्रण रखे तो मधुमेह से बचाव हो सकता है।