फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मुक्त होने से चार कदम दूर बिलासपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में अब कोरोना के मामले चार मामले बचे हैं। वीरवार को कोरोना का एक नया मामला सामने आया। वहीं एक ने कोरोना को मात भी दी। वर्तमान में जिले में कोरोना के मात्र 4 मामले एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि वीरवार को जिले में रैपिड एंटीजन से 203 सैंपल टेस्ट किया गए। एक कोरोना संक्रमित पाया गया। वहीं आईजीएमसी भेजे गए सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने कहा कि जिले में अब केवल 4 ही कोरोना के एक्टिव केस हैं। इनके ठीक होते ही जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए लोगों के प्रयास, स्वास्थ्य विभाग व अन्य फ्रंट लाइन में काम कर रहे कोरोना योद्धाओं बधाई के पात्र हैं। कहा कि इन सबकी मेहनत से ही जिला इस महामारी के दौर से निकल रहा है।
बताते चलें कि जिले में कोरोना से अभी तक 44 मौतें हो चुकी हैं। लेकिन शिमला से जारी होने वाले सरकारी आंकड़ों में 24 ही दर्शाई गई हैं। लेकिन जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों पर नजर दौड़ाई जाए तो यह आंकड़ा 44 बनता है। इनमें से अधिकतर मौतें मंडी, शिमला व चंडीगढ़ में हुई हैं। लेकिन इनका रिकॉर्ड कहीं भी नहीं है। कोविड काल में बहुत सारे आंकड़े ऐसे हैं जो कहीं भी दर्ज नहीं किए गए। लेकिन जिले के स्वास्थ्य खंडों में वे आंकड़े उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें