फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज तीन केंद्रों पर होगा 257 का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में सोमवार को 257 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने तीन अस्पतालों को चिह्नित किया है। इनमें क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, सीएचसी पंजगाईं और झंडूता शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में सोमवार को 257 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अस्पतालों से संबंधित खंड अधिकारियों ने रविवार को चिह्नित केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद 22 और 28 जनवरी को जिले में कोविड की वैक्सीन लगाई जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है कि वैक्सीनेशन के नियमों को पूरी तरह फॉलो किया जाए। बताया कि स्वास्थ्य खंड मार्कंडेय के तहत सीएच पंजगाईं में 95, क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में 62 और सीएचसी झंडूता में 100 डोज लगेंगी। टीकाकरण खंड स्वास्थ्य अधिकारी की देखरेख में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें