फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

िबलासपुर में अनंतराम, घुमारवीं में पंकज को लगा पहला टीका

विज्ञापन
सीएच घुमारवीं में चतुर्थ श्रेणी कर्मी को कोविड का पहला टीका लगाते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला अस्पताल में पहले दिन कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए फ्रंट लाइन वर्करों में डर दिखा। इसके चलते 70 में से सिर्फ 18 का ही टीकाकरण हुआ। जबकि सीएच घुमारवीं में पूरे 88 फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया गया। जिला अस्पताल में फ्रंट लाइन वर्करों ने टीकाकरण करवाने में कोई रुचि नहीं दिखाई। जिले में 200 में से कुल 106 फ्रंट लाइन वर्करों की वैक्सीनेशन की गई।
विज्ञापन

जिले के दो अस्पतालों में कोरोना टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य कार्यकर्ता किरण वर्मा ने क्षेत्रीय अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनंतराम को टीका लगाया। वहीं नागरिक अस्पताल घुमारवीं में चतुर्थ श्रेणी कर्मी पंकज कुमार को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। जिले में पहले दिन कुल 106 फ्रंट लाइन कर्मियों का टीकाकरण किया गया।
जिला अस्पताल में मेडिकल अधीक्षक डॉ. नरेंद्र भारद्वाज को टीका लगाया गया और इसके उपरांत सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. सतीश शर्मा को टीका लगाया गया। सीएच घुमारवीं में पहले दिन 88 फ्रंट लाइन कर्मियों का टीकाकरण किया जाना था, जो शाम तक पूरा कर लिया गया। लेकिन आरएच बिलासपुर में 20 कर्मियों का आंकड़ा भी पूरा नहीं हो पाया। जबकि प्रबंधन ने 70 लोगों की लिस्ट तैयार की थी। पहले दिन के लिए 100 डोजेज का लक्ष्य था। कर्मचारियों में कोविड वैक्सीन को लेकर इतना डर था कि बहुत कम कर्मियों ने कोविड वैक्सीन लगवाने की हिम्मत जुटाई। जिला अस्पताल में 70 में से सिर्फ 18 कर्मचारियों ने कोविड का टीका लगवाया। जबकि घुमारवीं सीएच में 88 डोज लगाई गई।
विज्ञापन

उपायुक्त रोहित जम्वाल जिला अस्पताल में इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि जिला में प्रथम चरण में स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद विभाग, आईसीडीएस विभाग के 3294 फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं को टीका लगाया जाएगा। बताया कि जिले में 2300 वेक्सीन की डोज प्राप्त हो चुकी है। टीकाकरण के उपरांत भी वेक्सीन लगाने वाले व्यक्ति को निश्चित दूरी, मास्क एवं सैनिटाइजर जैसी सावधानियां बरतनी होंगी। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच, एमओएच डॉ. परविंद्र, डॉ. गौरव सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इनसेट
जिला अस्पताल में कोविड का पहला टीका लगवाने वाले कर्मी अनंतराम ने कहा कि उन्हें गर्व है कि जिले में कोविड के पहले टीके के लिए उन्हें चुना गया। उन्होंने अन्य कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे वैक्सीनेशन के लिए आगे आएं और किसी भी भ्रांति में न पड़ें।
इनसेट
सीएच घुमारवीं में पहले सफाई कर्मी को टीका लगना था। लेकिन मौके पर कर्मी के न पहुंचने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को वैक्सीन के लिए तैयार किया गया। लेकिन बाद में चपरासी पंकज कुमार को पहला टीका लगाया गया। उन्होंने कहा कि टीके को लेकर उनके मन में कोई डर नहीं था। कहा कि उन्हें खुशी है कि इस मुहिम को शुरू करने का हिस्सा बने।

जिला अस्पताल बिलासपुर में पहले टीकाकरण के बाद जिला उपयुक्त अनंत कुमार को फूल देते हुए।- फोटो : BILASPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें