फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदपुर और घुमारवीं में पोल्ट्री फार्मों से भरे मुर्गों के 100 सैंपल

विज्ञापन
चांदपुर सब डिविजन के तहत पोल्ट्री फार्म में सैंपल लेते हुए पशुपालन विभाग के कर्मचारी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जमथल में मरे हुए कौवे मिलने के बाद पशुपालन विभाग ने जिलाभर में पोल्ट्री फार्मों से मुर्गों के सैंपल भरने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को 100 सैंपल भरे गए थे। शनिवार को रैपिड रिस्पांस टीमों ने चांदपुर और घुमारवीं में 100 और सैंपल भरे। इन्हें जांच के लिए जालंधर भेजा जाएगा। वहीं जमथल के बाद अब घुमारवीं में पशु चिकित्सालय के पास एक मरा हुआ कौवा मिला है। इससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस, वाइल्ड लाइफ और पशुपालन विभाग की टीमें फील्ड में तैनात हैं। पुलिस के जवान जहां स्वारघाट में नाका लगाकर प्रदेश के बाहर से आने वाली पोल्ट्री की गाड़ियों की जांच कर ही उन्हें जिले में प्रवेश दे रहे हैं। वहीं वाइल्ड लाइफ विभाग के कर्मचारी निरंतर गोविंद सागर झील और इसके आसपास नजर रखे हुए हैं। पशुपालन विभाग ने जिला के दोनों सब डिविजनों में रैपिड रिस्पांस टीमें तैनात की हैं। जिन्हें दो दिन में दोनों सब डिविजनों में 100-100 सैंपल भरने के आदेश जारी किए गए थे।
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. लाल गोपाल ने बताया कि दो दिन में 200 सैंपल विभिन्न पोल्ट्री फार्म से भरे गए हैं। रैंडम सैंपलिंग सुरक्षा की दृष्टि से की गई है। कहा कि घुमारवीं में शनिवार को एक मृत कौवा मिला है। इसे दफना दिया गया है। जालंधर भेजे गए सैंपलों के टेस्ट की अभी कोई रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें